बेनीपट्टी(मधुबनी)। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कटैया में दिए गए बयान पर भाजपा एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। घनश्याम ठाकुर ने कहा की, ये वही तेजस्वी यादव है, जिनके डिप्टी सीएम कार्यकाल के दौरान भाजपा के एमपी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, एमपी अशोक यादव और न जाने कितने एमएलए और एमएलसी को पुलिस से पिटवाया था। 

1

वहीं, एमएलसी ने कहा कि, तेजस्वी यादव को 90 से 2005 तक के राजद के कुशासन को भी याद करना चाहिए। जब पूरे सूबे में अपहरण, हत्या, रेप और लूट की घटनाएं होती थी। उस समय क्यों नहीं मुंह खुल रही थी। समुदाय विशेष के लोगों को कानून से बड़ा मानकर कानून व्यवस्था को चुनौती देना इनकी पुरानी आदत है। 

उन्होंने कहा कि, बेनीपट्टी के सामाजिक समरसता को धार्मिक उन्माद में धकेलने की सोंची समझी साजिश है। एक समुदाय विशेष के द्वारा गांव में भीड़ जुटाकर सामाजिक समरसता को भंग करने का अनैतिक प्रयास किया जा रहा है।

2

उन्होंने कहा कि, जिला प्रशासन के द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई, यही तो माननीय सीएम नीतीश कुमार और एनडीए सरकार की न्याय के साथ विकास का उदाहरण है। 

एमएलसी श्री ठाकुर ने कहा कि, मधुबनी, झंझारपुर और दरभंगा के जनता के द्वारा एनडीए के 17 विधायक और तीन सांसद निर्वाचित किये गए है। जनता के निर्णय का अपमान करना बंद करे। वे अभी भी बूथ लूट और जनता का अपमान कर सत्ता में आने का दिवास्वप्न देख रहे है। जो कभी पूरा नहीं हो सकता है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post