BNN News


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेले से मधुबनी जिले के बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद गुमशुदा हो गये हैं। जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के वार्ड पार्षद विनोद राम अपने गांव बेहटा से 22 लोगों के एक समूह के साथ प्रयागराज कुंभ मेले में स्नान के लिए निकले थे। 27 जनवरी को सभी एक साथ विदा हुए, जहां 28 जनवरी को प्रयागराज पहुँचने के बाद स्नान से पहले ही वार्ड पार्षद विनोद राम व उनके साथ एक और साथी अरुण पासवान ग्रुप से बिछड़ गये। ग्रुप के अन्य साथियों ने उनकी खोज की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। जिसके बाद उनके गांव बेहटा में उनके परिजनों को इस बारे में जानकारी दी गई। परिजन लगातार विनोद राम व अरुण पासवान की खोज कर रहे हैं, लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी उन दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने अपील की है कि अगर किन्हीं व्यक्ति को विनोद राम व अरुण पासवान के बारे में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल 7549523547 पर जानकारी दें।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post