बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड 14 में बुधवार को कंबल वितरण किया गया। जहां उपस्थित भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रशांत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद, उप मुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी, भाजपा नगर के मंडल डेलीगेट गिरधारी झा मुन्ना और समाजसेवी रूपन साह के उपस्थिति में कंबल का वितरण वार्ड के गरीब और निसहाय लोगों के बीच किया गया।

1

मिली जानकारी के अनुसार कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पंचायत के द्वारा सभी वार्डो में 25 कंबल उपलब्ध कराया गया है। जहां वार्ड पार्षद संजू देवी के द्वारा निजी कोष से तत्काल 15 कंबल खरीद कर कुल 40 लोगों के बीच वितरण किया गया।

2

उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा की, ठंड से बचाव के लिए विभाग के द्वारा कंबल उपलब्ध कराया गया है। इसे गरीब लोगों के बीच वितरित किया जाना है। पदाधिकारियों ने कहा की, वार्ड पार्षद के द्वारा भी कंबल बाजार से खरीद कर वितरण किया गया है। जो प्रशंसनीय है। उन्होंने लोगों से ठंड से बचने की अपील की।

इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गिरधारी झा मुन्ना ने कहा की, गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही धर्म है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post