बेनीपट्टी(मधुबनी)। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ मनीषा की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा के संबंध में एक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है , जिसमें अहर्ता तिथि 01.01. 2025 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे सभी योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाना है।
1
साथ ही मृत, दोहरी प्रविष्टि एवं स्थाई रूप से अन्य जगह पर सिफ्टेड योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने बताया कि नाम जोड़ने विलोपन करने एवं सुधार करने हेतु बीएलओ द्वारा प्रपत्र संग्रहित करते हुए उसकी ऑनलाइन प्रविष्टि की जाती है तत्पश्चात प्रपत्र 9,10,11,11क,11ख जेनरेट होता है जो बैठक में राजनीतिक दलों के अवलोकनार्थ उपस्थापित किया जाता है।
2
सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसका अवलोकन करते हुए इसमें पायी गयी विसंगतियों से अवगत कराने का अनुरोध एसडीओ द्वारा किया गया। उन्होंने सभी दलों की प्रतिनिधियों को सावधानी पुनरीक्षण कार्य पर नजर रखने हेतु अनुरोध किया। 29 अक्टूबर 2024 को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद सभी दलों का यह कर्तव्य बनता है कि वह मतदाता सूची में छूटे हुए योग्य व्यक्ति को चिन्हित करते हुए उन्हें पंजीकृत करावें तथा मृत व्यक्तियों के नामों का मतदाता सूची से विलोपित करवाने में मदद करें।
Follow @BjBikash