बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधवापुर ब्लॉक के अवारी गांव के ग्राम डीहवार मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद चर्चा का विषय बन गया है। मंदिर निर्माण में करीब ढाई करोड की राशि खर्च हुई है। जो गांव के ही समाजसेवी सह झारखंड युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण झा ने  की है। चंद्रभूषण झा ने मंदिर को आकर्षक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने मंदिर के निर्माण में सिर्फ कीमती पत्थरों का उपयोग किया है। पत्थरों पर रांची से आये कलाकारों ने नक्कासी की है। नक्कासी में पवित्र चिन्हों को केंद्रित किया गया है। जिससे मंदिर पर दूर से ही नजर जाने पर मनमोह लेता है।

1

मंदिर निर्माण की चर्चा और करोड़ों खर्च की जानकारी आम होते ही दूर-दूर से लोग अवारी पहुँच कर मंदिर को निहार रहे है। मंदिरों में लगाये गए गेट में उच्च कोटि का पीतल धातु का इस्तेमाल किया गया है। जिस पर पंद्रह लाख खर्च हुआ है। वहीं, मंदिर के गुम्बद को भी आकर्षक बनाया गया है। मंदिर में भगवान श्रीराम, लक्षमण और माता सीता जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा 15 अप्रैल को पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक आचार्य और 21 पंडित मिलकर करेंगे। हालांकि, इससे पूर्व प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी प्रक्रिया आध्यामिक माहौल में शुरू किया जाएगा।

2

अध्यक्ष भोगेन्द्र झा कहते है कि, इस भव्यता की मंदिर उन्होंने आसपास कहीं नहीं देखी है। भगवान के आशीर्वाद से ही ये पवित्र कार्य चंद्रभूषण झा के सौजन्य से हो रहा है। उन्हें ही नहीं पूरे गांव को चंद्रभूषण झा पर गर्व है। आपको बता दे कि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर भ्रमण व कलश यात्रा में शामिल होने के लिए रांची से प्रसिद्ध बैंड पार्टी को भी आमंत्रित किया गया है। मंदिर की सज्जा के लिए फूल और माला भी दूसरे प्रदेश से आएगा। फिलहाल, गांव में तोरणद्वार बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि श्री झा ये मंदिर अपने दादा स्व. कुलदेव झा और माता स्व. वीना झा के स्मृति में बनाये है। श्री झा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने सभी सनातनियों को 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक मंदिर पहुचने की अपील की है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post