बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के त्योंथ पंचायत के वार्ड नं-02 में बीते शाम अचानक आग लग जाने से अफरातफरी का माहौल बन गया। आग त्योंथ के उमेशचंद्र राय के मवेशी घर में लगा था। जहां एक मवेशी झुलस गया। 

1

मिली जानकारी के अनुसार आग में पीड़ित का मवेशी घर में रखा भूसा जल गया। वहीं, आग फैलते हुए पीड़ित के रसोईघर तक पहुँच गया। जहां आग के चपेट में रसोईघर में रखा खाद्य सामग्री भी जलकर खाक हो गया। 

2

उधर, घर में आग लगते ही गांव में कोहराम मच गया। पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि विवेक राय स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुँच इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुँच कर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग के चपेट में कई घर आ जाता।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post