बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के सभागार में मुख्य पार्षद मंजू देवी के अध्यक्षता में साधारण बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में गत वित्तीय वर्ष में आवंटित राशि से हुई वार्डो में विकास कार्यो की चर्चा की गई। सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड में हुए विकास योजनाएं पर चर्चा के दौरान कहा कि, विकास की गति को तेज करना होगा, ताकि, लोगों को नगर पंचायत स्तर की सुविधा दिया जा सके। 

1

सदस्यों ने कहा कि, बेनीपट्टी नगर पंचायत में जलजमाव की समस्या अधिक है। जिसके निदान के लिए नाला निर्माण पर जोर देना होगा, बेनीपट्टी बाजार में भी जलनिकासी के लिए नाले की आवश्यकता है। ऐसे में बजट को बढ़ाया जाए। 

वार्ड सदस्यों ने भी वार्ड में लंबित योजनाओं पर भी बात रखी। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि, पिछले वित्तीय वर्ष में 35 करोड़ 61 लाख 34 हजार का बजट अनुमोदन के लिए भेजा गया था। जहां पांच करोड़ 53 लाख उपलब्ध कराया गया। नपं के पास चार करोड़ पूर्व से ही था। जिस पर पांच करोड़ 86 लाख खर्च कर वार्डो में पीसीसी, वाहन खरीद व अन्य विकास के कार्य किये गए। 

2

ईओ ने कहा कि, इस वित्तीय वर्ष में 60 करोड़ 51 लाख 57 हजार बजट सर्वसम्मति से पारित कर विभाग को भेजा जा रहा है। ताकि, आवंटित राशि से नगर पंचायत के सभी वार्डो का विकास कार्य तेजी से कराया जाएगा।

बैठक में उप मुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी, अंजली देवी, रामवरण राम, मंगल कामत, ललन साह, कृष्णा यादव, विनोद राम, योगेंद्र यादव, राजीव यादव, हेना कौशर, संजू देवी, उर्मिला देवी, रामपुकारी देवी, प्रभा चेतना ठाकुर, रीना झा, मो. फैसल अंसारी, सागर देवी, इंदिरा देवी सहित अन्य वार्ड पार्षद मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post