हरलाखी(मधुबनी)। हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में बुधवार की तकरीबन दस बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान फुलहर गांव निवासी स्व. अशोक मुखिया के 9 वर्षीय पुत्र आशिक मुखिया के रूप में बताया गया है। 

जानकारी के अनुसार मृतक बालक सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए बच्चों के साथ एक निजी स्कूल में जा रहा था। इसी दौरान एसएसबी कैम्प के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृतक बालक की दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन तेज रफ्तार से पिपरौन की और से साहरघाट की ओर जा रहा था, इस दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। 

1

जिसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी, प्रशिक्षु एसआई आदित्य कुमार, प्रीति कुमारी सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने फुलहर में एनएच 227 सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम कर आक्रोशित लोगों ने आगजनी भी किया। 

जिसके बाद हरलाखी सीओ को सूचना दी गई, इधर घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी सीओ रीना कुमारी मौके पर पहुंची। लेकिन परिजन तत्काल मुआवजा की मांग पर डटे हुए थे। वही तकरीबन दो घंटे सड़क जाम रहने से वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। वही मृतक बालक तीन भाई था, भाई में दूसरे नंबर पर था, मृतक बालक दो कक्षा में पढ़ाई करता था। 

2

स्थानीय लोगों ने बताया मृतक बालक के पिता का आकस्मिक मौत तकरीबन 2 वर्ष पूर्व हो चुका है। मृतक बालक के घर में कमाने वाला कोई नहीं था। वही मृतका का मां संजीता देवी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। पूरे गांव में चीख पुकार मचा हुआ है।

वहीं पुलिस प्रशासन ने परिजनों व आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम से मुक्त कराया। इस बाबत हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहनी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post