बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर मुख्यालय के अंबेडकर चौक स्थित संचालित एसएस ज्ञान भारती स्कूल के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में शिक्षाविद पंडित स्व. श्याम सुंदर मिश्रा की 9वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्राओं के द्वारा गाये गए भगवती वंदना से की गई। जिसके बाद उपस्थित सीपीआई नेता मनोज मिश्र, प्लस टू हाई स्कूल पंडौल के प्रधानाध्यापक लक्ष्मण प्रसाद, संजीव झा, एसएस ज्ञान भारती के प्राचार्य डॉ रीता झा, पूर्व एचएम जीबछ नारायण झा व एसएस ज्ञान भारती के निदेशक अमरेश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

1

स्कूल के छात्रा जानकी झा के द्वारा स्वागत गीत पेश किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मेहमानों को मिथिला के रीति रिवाज के अनुसार पाग दोपट्टा से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद देशभक्ति गीत पर छात्राओं ने भाव नृत्य और जट जटिन नृत्य किया गया।

2

इस दौरान स्कूल परिसर में स्थापित शिक्षाविद पंडित श्याम सुंदर मिश्र के आदमकद मूर्ति पर मेहमानों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ एचएन लाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. मिश्रा के द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किये गए कार्यो का उल्लेख किया गया और शिक्षा के महत्व पर संबोधन किया।

कार्यक्रम में अशोक कुमार झा, विश्वनाथ ठाकुर, अंगेश चौधरी, मिथिलेश झा, कमलदेव पासवान, योगेंद्र राय, राजेश्वर झा, महाजन झा, रघुनाथ झा, जटाशंकर झा, अशोक झा, देवन ठाकुर, सुबोध झा, ब्रह्मदेव यादव आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post