बेनीपट्टी(मधुबनी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह के जन्मदिन पर उनके समर्थको तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिद्धपीठ उच्चैठ स्थित मां छिन्नमस्तिका के दरबार में पूजा पाठ कर उनके दीर्घायु तथा यशस्वी होने की कामना की । 

1

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिद्धपीठ पहुंच कर पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया।भाजपा नेताओं ने बताया कि हर वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर मिथिला में उनके समर्थको के द्वारा इस तरह का धार्मिक आयोजन किया जाता है। 

भाजपा नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को बहुआयामी व्यक्तित्व का राजनेता बताते हुए कहा की भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जहां उन्होंने एक ईमानदारी व कर्मठता के साथ देश स्तर पर ख्याति अर्जित की वही एक राजनेता के रूप में कुशल संगठकर्ता होने का परिचय दिया जबकि केंद्रीय मंत्री के रूप में देश के लोकप्रिय पीएम नरेंद्र मोदी जी के विश्वास पर खड़ा उतरकर अपने कार्यकुशलता का परिचय दिया। 

2

भाजपा नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की राजनितिक भूमिका को बिहार तथा देश की राजनीति में अहम बताते हुए कहा की करोड़ो कार्यकर्ताओ की शुभकामना उन्हें यशस्वी बनाए रखेगी।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बिमल कुमार झा पार्टी नेता संतोष कुमार झा गौरव मिश्र संजीव राय मनोज सिंह उज्ज्वल वत्स श्रेयम पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता व उनके समर्थक शामिल थे


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post