Madhubani (मधुबनी)। मधुबनी में अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। अपराधियों ने अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना अंधराचौडी के पास हुई है। मृतक की पहचान जमैला गांव के महेंद्र ठाकुर (45) के रूप में हुई है।
1
मृतक के पुत्र का कहना है कि दो-तीन दिन पूर्व जमीनी विवाद हुआ था। जहां पिताजी को जान से मार देने की धमकी दी गयी थी। रविवार की देर शाम सैलून बंद कर लौटने के दौरान उन्हें गोली मार दी गयी। मृतक के पुत्र ने बताया कि, उन्हें दुर्घटना की सूचना दी गयी। जब पीएचसी पहुँचे तब गोली की जानकारी हुई। पीएचसी से नाजुक स्थिति में इलाज केलिए सदर अस्पताल आये तो डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।
2
उधर, घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गयी। पुलिस सदर अस्पताल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया कर जांच शुरू कर दी है। उधर, स्थानीय सूत्रों का कहना है कि पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है।
Follow @BjBikash