बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के पाली गांव की बहू रूबी देवी को मिथिला पेंटिंग के लिए मेघा पुरस्कार मिलेगा। करीब 322 प्रतिभागियों में राज्य पुरस्कार व मेघा पुरस्कार केलिए 29 कलाकारों का चयन किया गया है। जिसमें रूबी देवी भी शामिल है। वे फिलहाल दिल्ली में है। पुरस्कार के लिए उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के द्वारा घोषणा किये जाने के बाद BNN ने सीधे चयनित कलाकार रूबी देवी से दूरभाष पर बात की।

1

जहां उन्होंने बताया कि, पुरस्कार मिलने से वे काफी खुश है। ये पुरस्कार बेनीपट्टी में मिथिला पेंटिंग के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इससे अन्य कलाकारों में भी उत्साह का संचार होगा। रूबी देवी कहती है कि 2013 में उनकी शादी हुई। शादी पाली के अजय कुमार झा से हुई। रूबी देवी कहती है कि उनके पति शुरू से ही मिथिला पेंटिंग से जुड़े थे। इससे उन्हें प्रेरणा मिली। इसी बीच उन्हें दो संतान हुई। बावजूद, वे पेंटिंग से जुड़ी रही। रूबी कहती है कि उनके गुरु हेमा देवी है। जो राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजी जा चुकी है। 

2


गौरतलब है कि उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के द्वारा हस्तशिल्प के लिए वर्ष 2020-21 राज्य पुरस्कार और राज्य मेघा पुरस्कार के लिए 29 कलाकारों के नाम की घोषणा कर दी है। राज्य पुरस्कार के लिए 15 और मेघा पुरस्कार के लिए 14 कलाकारों का नाम चयन किया गया है। राज्य पुरस्कार केलिए चयनित कलाकारों को 50 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और मेघा पुरस्कार केलिए चयनित कलाकारों को 25-25 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post