बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के त्योंथ पंचायत के वार्ड नं-01 त्योंथ गांव के जीबछ दास के घर में बीती रात आग लग गयी। आग में पीड़ित परिवार का अनाज, कपड़ा, फर्नीचर आदि करीब दो लाख मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगते ही पूरे गांव में हाहाकार मच गया। 

1

ग्रामीण स्थानीय स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे और घटना की सूचना पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि विवेक राय को दी गयी। पैक्स अध्यक्ष ने तुरंत अग्निशमन विभाग को दूरभाष पर आग लगने की सूचना दी।

2

उधर, सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग का दमकल मौके पर पहुँच कर आग पर काबू कर लिया। आग पर काबू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पीड़ित ने बताया कि रात में चूल्हे पर खाना पका कर चिंगारी पर पानी डाल दिया गया था। संभावना है कि उसी चिंगारी के उड़ने से आग लग गयी। फुस का घर होने के कारण आग जल्द ही भयावह हो गया। आग में पीड़ित परिवार का दुधारू गाय भी झुलस गया है। जिसका उपचार चल रहा है। मुखिया जुली रानी झा व पैक्स अध्यक्ष विवेक राय ने अंचल प्रशासन से जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को राहत प्रदान किये जाने की मांग की है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post