बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के समाजसेवी बीरबल पंजियार को उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। रालोजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता ने श्री पंजियार को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत कर पार्टी के प्रकोष्ठ के मजबूती के लिए कार्य करने को कहा है।

1

उधर, बीरबल पंजियार  के प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर जगत के समाजसेवी शत्रुध्न ठाकुर, सुनील नायक, विनोद राम, मो.हीरा, मो.एजाज, रामाशीष पंजियार, पिंटू यादव, पप्पू यादव, राम हृदय यादव, योगिंदर राम, प्रह्लाद पासवान, करन ठाकुर, योगी राम आदि ने बधाई दी है।

2

बीरबल पंजियार ने बताया कि उनके प्रदेश महासचिव मनोनीत होने के साथ ही दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है।

बीरबल पंजियार ने बताया कि पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। जन जन के बीच उपेंद्र कुशवाहा के विचारों को पहुँचाने के लिए काम किया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post