लदनियां(मधुबनी)। 
लदनियां थाना पुलिस ने  बुधवार की सुबह महीनों से फरार चल रहे पॉक्सो एक्ट के आरोपी मो. अफरोज के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

1

थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 24 वर्षीय मो. अफरोज पिपराही गांव का रहने वाला है। इस कांड के आईओ सच्चिदानंद सिंह को बुधवार की सुबह गुप्त सूचना मिली कि पॉक्सो मामले के आरोपी मो. अफरोज को पिपराही गांव स्थित अपने आवास पर देखा गया है। 

2

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई सच्चिदानंद सिंह दलबल के साथ पिपराही गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मो. अफरोज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि मो. अफरोज के खिलाफ एक व्यक्ति ने अपनी नावालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया था।



आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post