बेनीपट्टी(मधुबनी)। अधिकारियों के लापरवाही के कारण बाढ़पीड़ितों के लिए मिला नाव बर्बाद हो रहा है। बेनीपट्टी अंचल परिसर में एमएलसी घनश्याम ठाकुर के एच्छिक कोष से खरीद किये गए दस नाव में कई नाव लापरवाही के कारण सड़ गया है तो कई नाव फट गए है।
1
नाव उपलब्ध कराए जाने और उद्घटान के बाद ही एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने अंचलाधिकारी को सर्वे और जरूरतमंद गांव के बीच नाव वितरण कराने के लिए कहा गया था। लेकिन, उक्त नाव अंचल परिसर में करीब एक साल से पड़ा हुआ है तो कुछ नाव इधर से उधर होता रहा है।
2
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव को सूखे जगह पर रखना ही गलत था। नाव पानी में रखे जाने योग्य था। जबकि, इसे सूखे जगह पर रख दिया गया। जिसके कारण नाव की लकड़ी फट रही है और टूट रही है।
गौरतलब है कि भाजपा के एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने गत वर्ष अगस्त महीने में बेनीपट्टी अंचल को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास मद से करीब चार लाख के लागत से निर्मित दस नाव दिए थे।
अब सवाल है कि इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन होगा? बाढ़ के समय में लोगों को कहां से नाव की व्यवस्था होगी? सवाल कई है, लेकिन जवाब कौन देगा। इसलिए, ये सवाल अब आप पर ही छोड़ रहे है कि टूटे नाव का जिम्मेदार कौन?
Follow @BjBikash