बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी जेल में विगत दो महीने से बंद एक विचाराधीन बंदी की मौत इलाज के दौरान बुधवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल मधुबनी में हो गई। मृत बंदी की पहचान जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के रामाशीष यादव के पुत्र गणेश यादव (60 वर्ष) के रूप में हुई है। 

1

जेल अधीक्षक मोतीलाल ने बताया कि  मृत बंदी जिले के राजनगर थाना कांड संख्या 286/21 एवं इसी थाना कांड संख्या 9/23 धारा 302 का आरोपी था। जेल अधीक्षक ने बताया कि मृत बंदी विगत अप्रैल महीने से बेनीपट्टी जेल में बंद था। उसको डीएम के निर्देश पर मधुबनी के रामपट्टी जेल से बेनीपट्टी जेल लाया गया था। जेल अधीक्षक ने बताया कि बुधवार की सुबह को करीब 9.30 बजे मृत बंदी की तबियत अचानक खराब हो गई। 

2

तत्पश्चात जेल के डॉक्टर के द्वारा उसका इलाज किया गया। सुधार नहीं होने पर फिर उसे बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। फिर अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज केलिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। 

इसके बाद सदर अस्पताल मधुबनी में उसकी मौत हो गई। मधुबनी सदर अस्पताल में बेनीपट्टी जेल प्रशासन की ओर से मृत बंदी के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। तत्पश्चात शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इधर, मधुबनी सदर अस्पताल में मृत बंदी के परिजनों का शव के पास रो-रोकर बुरा हाल था।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post