मधुबनी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने भविष्य अब कोई चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। शकील अहमद बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री, केंद्र सरकार में मंत्री और कई राज्यो में प्रभारी रह चुके है। 

1

डॉ अहमद गत लोकसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय चुनाव में कूद गए थे। जिसके कारण पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 

2

शकील अहमद के राजनैतिक कैरियर की बात करे तो डॉ अहमद 1985 में पहली बार विधानसभा पहुँचे थे। उसके बाद वे 1990 और 2000 में एमएलए चुने गए। 1998 और 2004 में मधुबनी लोकसभा से चुनाव जीतकर सांसद बने थे और इस दौरान केंद्र सरकार में मंत्री भी बने। 

प्रदेश पार्टी की कमान उन्होंने 2000 से 2003 तक संभाली।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post