बिस्फी(मधुबनी)। बिस्फी अंचल क्षेत्र के भैरवा गांव के राजेश यादव  और सुशीला देवी वही सिंघासों  पंचायत के छछुआ डीह  गांव निवासी मो जहीर  एव  जगवन पूर्वी पंचायत के छोरहिया गांव में अचानक घर में आग लग जाने के कारण दो लाख से अधिक संपत्ति जलकर राख हो गया। वही एक पशु भी पूरी तरह से झुलस गया। आग लगने का कारण घर में खाना बनाने एवं बिजली की शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

1

आग लग जाने से  घर सहित  घर में रखे कपड़ा  फर्नीचर,अनाज, बाइक सहित कई महत्वपूर्ण सामान जलकर राख हो गए। खाना बनाने के समय अचानक घर में आग लगी। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया।

2

आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही सीओ  पूजा कुमारी ने तत्काल सीआई रमन कुमार को राहत कार्य चलाने का आदेश देते हुए आग से जले क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया, वही अग्नि पीड़ितों को सहायता दिलाने का निर्देश दिया।



आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post