बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के गंगूली पंचायत के बलिया गांव के समाजसेवी सह भाकपा नेता रंजीत कुमार मिश्र का निधन हो गया। विगत दिनों वे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिनका इलाज दरभंगा के एक निजी हॉस्पिटल में हो रहा था। मंगलवार की दोपहर उनका निधन हो गया।
1
उनके निधन पर भाकपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, रंजीत मिश्र पार्टी के कर्मठ साथी थे। भाकपा नेताओं ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
2
भाकपा के राज्यमंत्री रामनरेश पांडेय, जिला मंत्री मिथिलेश झा, बेनीपट्टी अंचल मंत्री आनंद झा, राज्य परिषद सदस्य कृपानंद झा आजाद, मनोज मिश्रा, संतोष झा, तिरपित पासवान, संतोष पूर्वे, सरोज झा, सियालाल पासवान, शंकर झा, सुबोध झा, मो.गुफरान आदि ने शोक व्यक्त किया है।
Follow @BjBikash