बेनीपट्टी(मधुबनी)। राष्ट्रीय पोषण दिवस के तहत बाल विकास परियोजना, बेनीपट्टी के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम मंगलवार को प्रखंड के ब्रह्मपुरा मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-187 पर मनाई गई। 20 मार्च से 03 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीपीओ बेनीपट्टी श्रीमती अंजना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान एलएस प्रीति कुमारी, दीपिका कुमारी, सुमन कुमारी, पूनम कुमारी आदि पंचायत के सभी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका उपस्थित थी।

1

कार्यक्रम के दौरान जहां गर्भवती महिला की गोद भराई रस्म की गई। वहीं, छोटे बच्चों को पौष्टिक आहार दी गयी। धात्री के बीच पौष्टिक आहार वितरण की गई। इस दौरान बताया गया की, कुपोषण व एनीमिया जैसी बीमारी को कैसे भगाया जा सकता है।

सीडीपीओ श्रीमती अंजना ने बताया कि इस पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत प्रचलन से दूर हो चुके मड़ुआ, कोदो, मकई, चीना पर आधारित थीम रखा गया है। 

2

सीडीपीओ ने बताया कि जो आम तौर मोटे अनाज है, जिसे लोग सेवन नहीं करते है। जबकि, मोटे अनाज के सेवन से लोगों को काफी लाभ मिलता था। उन चीजों को दिखाया गया है। ताकि, लोग इसके महत्व को समझे और सेवन करें।

पोषण पखवाड़ा को लेकर मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। फल व फूलों से पूरे केंद्र को सजा कर विभिन्न प्रकार के हरि सब्जियों को भी बड़े ही बारीकी से रखा गया था। इस दौरान सेविका शबनम झा, फूलकुमारी देवी, सुनीता कुमारी, कल्पना देवी, नूतन देवी, रेणु देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, तंजीला खातून, किरण कुमारी, संजीरा देवी सुशीला देवी आदि मौजूद थी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post