बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार की जनता ने जिस तूफान से बचा कर किश्ती नीतीश कुमार के हाथों में सौंपी थी। फिर, उसी कश्ती को उसी तूफान के हवाले किये जाने की साजिश हो रही है। नीतीश कुमार शुरुआती दिनों में तो बेहतर किये, लेकिन, राजनीति के अंतिम दौर में वो पुनः 2005 से पहले की स्थिति में बिहार को लौटा देना चाहते है। जो हम लोग हरगिज नहीं होने देंगे। ये बातें विरासत बचाओ-नमन यात्रा पर निकले राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बेनीपट्टी के बसैठ में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा। 

1

उन्होंने कहा कि, इसी मुद्दे को लेकर वे अलग होकर पार्टी बनाये है। जिस बिहार को जननायक कर्पूरी ठाकुर ने विरासत के रूप में समाजवाद दी, आज उसी विरासत को खत्म करने की बात हो रही है। इस विरासत को बचाने केलिए सभी जाति-धर्म के लोगों को आगे आना होगा।

2

उन्होंने कहा कि, इसी सब को लेकर वे यात्रा पर निकले है और महान व्यक्तियों को नमन कर रहे है। मौके पर पार्टी के माधव आनंद, सुभाष सिंह कुशवाहा, रेखा गुप्ता, जितेंद्र नाथ, डॉ रणविजय सिंह, रमेश कुशवाहा, रामकुमार, अंगद कुशवाहा, जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ संतोष सिंह कुशवाहा, कृष्ण कुमार महतो, दिगंबर महतो, रंजीत कामत, सुधीर झा, रामसागर शर्मा, राधे प्रसाद, किशोरी कुशवाहा, गंगा प्रसाद, डॉ नरेश यादव, महेश्वर नारायण यादव, अब्दुल गनी राइन, मनोज यादव आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post