बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के बेतौना पंचायत के वार्ड नं-12 में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गयी। जिसमें करीब सात परिवारों को बेघर कर दिया। वहीं, लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गया है। बेघर लोगों के आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

1

मिली जानकारी के अनुसार उक्त वार्ड के जन्नती खातून, बदरे आलम, कमरे आलम, नूर आलम, मो.निजाम, जफरे आलम व मो.मोकिम का घर जलकर खाक हो गया है। आग तीव्र गति से बेकाबू हो गयी, जबतक अग्निशमन दमकल मौके पर पहुँच पाती, तबतक सात परिवारों को बेघर कर चुका था। आग में पीड़ित परिवार का अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर समान जल कर नष्ट हो गया।

2

उधर, अगलगी की सूचना मिलते ही अग्निशमन दमकल की छोटी गाड़ी पहुँची। जो भीषण आग पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रही थी। इधर, स्थानीय लोग भी आग पर काबू किये जाने का प्रयास कर रहे थे। कुछ देर बाद अग्निशमन के तीन अन्य गाड़ियां पहुँच कर आग पर काबू पाया। 

हवा के कारण लोग दहशत में थे। बताया जा रहा है कि अग्निकांड में करीब सात से आठ लाख की क्षति हुई है।

उधर, अगलगी से पीड़ित परिवार पर आफत टूट पड़ा है। घर के छोटे-छोटे बच्चे आग का मंजर देख बदहवास थे और उनके आंखों से आंसू झलक रहा था। इस संबंध में प्रभात कुमार कर्ण ने अंचल प्रशासन से जल्द से जल्द राहत प्रदान किये जाने की मांग की है। वहीं, अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी गुप्ता ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। सभी पीड़ितों को जल्द ही राहत प्रदान की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post