बेनीपट्टी(मधुबनी)। नगर पंचायत के चुनाव सम्पन्न हुए कई महीने बीत जाने के बाद भी बेनीपट्टी बाजार की सूरत नहीं बदल पायी है। सड़कों पर अभी भी बदस्तूर गंदे पानी फेंका जा रहा है। वहीं, शाम होने के बाद सड़कों पर खराब मांस के टुकड़े, मुर्गे के खराब हिस्से को फेंका जा रहा है। जिसके कारण लोहिया चौक से लेकर उप डाकघर तक का मुख्य रास्ता जानलेवा बन गया है। इसी तरह की स्थिति ब्लॉक रोड एलआईसी कार्यालय के सामने भी बन गयी है। जहां गत कुछ दिन पूर्व बाइक फिसलने से एक व्यक्ति की जान चली गयी। वहीं, छह माह पूर्व पोस्टऑफिस के समीप भी एक युवक दुर्घटना का शिकार हो चुका है।
1
सड़क पर पानी बहाव व अपविष्ट फेंके जाने के कारण दो-दो घटनाएं होने के बाद भी नगर प्रशासन की चुप्पी समझ से परे है। इन सड़कों पर शाम के बाद की स्थिति अत्यंत ही खौफनाक हो जाती है। सड़कों पर अपविष्ट होने के कारण आवारा कुत्ता का तांडव शुरू हो जाता है। अपविष्ट लेकर सड़कों पर कुत्ता के भागने से बाइक चालक अक्सर दुर्घटनाओं के संभावनाओं से घिरे रहते है।
2
स्थानीय लोगों ने बताया कि गंदे पानी के नाम पर कुछ लोग शौचालय का पानी भी सड़कों पर रात में बहाते है। जिसके कारण सड़क पर चलना तो दूर रात को कही बैठ पाना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन को इस दिशा में सकारात्मक पहल करना चाहिए।
इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी इंद्रकुमार मंडल ने बताया कि सड़कों पर गंदे पानी का बहाव करना गलत है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
Follow @BjBikash