मधवापुर(मधुबनी)। साहरघाट थाना के पकड़ी में एक वृद्ध की हत्या पीट-पीटकर कर दी गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मृतक की पहचान पकड़ी गांव के श्रीचंद राम (65) के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है।

1

मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध श्रीचंद राम अपने पुत्र डोमन राम के साथ खेत में सरसों का फसल तोड़ रहा था। इसी दौरान मृतक की पोती नाश्ते लेकर खेत पर पहुँची। नाश्ता देकर घर लौटने के दौरान झगड़ू राम का पुत्र रौशन कुमार उक्त लड़की के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी।

2

अश्लील हरकत पर लड़की ने घटना की सूचना अपने पिता व दादा को दी। सूचना मिलते ही श्रीचंद राम आवेश में आकर झगड़ू राम के खेत पर पहुँच कर गलत हरकत का विरोध शुरू कर दिया।

आरोप है कि विरोध पर आक्रोशित आरोपित पक्ष के लोगों ने वृद्ध की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वृद्ध की स्थिति खराब हो गयी। श्रीचंद वही खेत में गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, घटनास्थल पर पहुँचे मृतक के पुत्र डोमन राम ने वृद्ध को मधवापुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साहरघाट एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post