बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड नं-12 में निर्माण हो रहे पुलिया से लोगों को काफी सहूलियतें मिल रही है। फिलहाल, निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पुलिया निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने के बाद अब एप्रोच पथ के लिए मिट्टीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जेई की माने तो जल्द ही पुलिया निर्माण कार्य सम्पन्न हो जाएगा और इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
1
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं-12 के पार्षद अंजली देवी के द्वारा उक्त जगह पर वर्षो से पड़े क्षतिग्रस्त पुलिया को तोड़ नए सिरे से निर्माण के लिए सूची नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया था। जिसके बाद नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने स्थल का भौतिक सत्यापन कर योजना की मंजूरी दी।
2
बताया जा रहा है कि उक्त पुलिया करीब सात लाख के प्राक्कलित राशि से निर्माण कराई जा रही है। गौरतलब है कि उक्त जगह पर निर्मित पुलिया वर्षो पूर्व बारिश के समय अचानक धंस जाने से क्षतिग्रस्त हो गयी थी। जिसके बाद अनुसूचित जाति मुहल्ले के लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर, स्कूल में पठन-पाठन के लिए आने-जाने में बच्चों को काफी समस्याएं हो रही थी।
मुहल्ले के लोगों ने बताया कि इसके निर्माण हो जाने से चार पहिया वाहन आराम से उनके मुहल्ले व घर तक आवाजाही कर सकेगा। आपात स्थिति होने पर पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से काफी दिक्कतें हो रही थी। वार्ड पार्षद अंजली देवी ने बताया कि वार्ड के विकास को लेकर वे काफी गंभीर है। हर समस्याओं के निदान के लिए वे प्रयासरत है।
Follow @BjBikash