मधुबनी। सिद्धपीठ उच्चैठ में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग की पूजा होगी। इसके सफल आयोजन को लेकर रविवार को कालिदास डीह के यज्ञ मंडप में विभिन्न गांव के जमादारों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्थिव शिवलिंग पूजा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और इसके लिए सर्वसम्मति से संचालन समिति का गठन किया गया।
1
अभयकांत मिश्रा के अध्यक्षता में हुई जमादारों की बैठक में संचालन समिति का अध्यक्ष महाजमादर आर्य कुमार झा को बनाया गया। वहीं, अभयकांत मिश्र को संरक्षक तथा बिहारी गांव के भवन कुमार झा को उप संरक्षक बनाया गया। उपाध्यक्ष पद केलिए नेपाल जनकपुर के सर्वनारायन झा, लोरिका के प्रेमनारायण मिश्र, बिरौली के मुरलीधर झा, महिनाथपुर के नरेंद्र मिश्र व बरहा गांव के व्रज कुमार झा का चयन किया गया।
2
सचिव पद केलिए हृदयकान्त झा, मुनीन्द्र नाथ झा, अवधेश झा, अमरनाथ झा, सुदेश ठाकुर, सुदीप नारायण झा, कोषाध्यक्ष पद केलिए रजनीश झा, अखिलेश झा, शैलेन्द्र झा, अंकेक्षण के लिए सत्यम झा का चयन किया गया।
सलाहकार समिति में भोला मिश्र, रविन्द्र नाथ झा व मनोज कुमार झा का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान बताया गया की, पार्थिव शिवलिंग पूजा की तिथि का निर्णय अगले बैठक में लिया जाएगा।
Follow @BjBikash