बेनीपट्टी(मधुबनी)। साहरघाट थाना पुलिस ने साहरघाट बाजार के नहर के निकट एक महिला को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान साहरघाट के स्व राजकुमार महतो की पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है।

1

मिली जानकारी के अनुसार सुशीला देवी नहर स्थित अपने घर के बाथरूम के पीछे शराब रखकर बिक्री करती थी। जिसकी सूचना एसएचओ साहरघाट को मिली। एसएचओ के आदेश पर थाना के जमादार अनिल कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर शराब के साथ महिला को गिरफ्तार कर लिया।

2

एसएचओ साहरघाट धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post