लदनियां(मधुबनी)। 
लदनियां थाना पुलिस ने एक शराब धंधेबाज सहित चार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया।

1

थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के मुताबिक रविवार की शाम एएसआई मनोज कुमार ने संध्या गस्ती के दौरान लदनियां चेक पोस्ट के करीब  तीन नशेबाज को नशे के हालत में पकड़ा। पकड़े गये नशेबाज की पहचान डलोखर  गांव के संतोष कुमार यादव,  मिर्जापुर करहरबा गांव के श्याम सुंदर यादव एवं लछमिनिया गांव के रविन्द्र कुमार शर्मा के रूप में की गई। एएसआई मनोज कुमार के आवेदन पर सभी नशेड़ी को सीएचसी लदनियां में मेडिकल जांच में चिकित्सक द्वारा अल्कोहल लेने की पुष्टि के बाद केस दर्ज किया गया।

2

वहीं एएसआई मनोज कुमार ने रात्रि गस्ती में योगिया गांव में शंभु यादव के घर छापेमारी कर गिरफ्तार लिया गया। आरोपी शंभु यादव लदनियां थाना कांड संख्या-49/022 में नामजद है।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post