मधवापुर(मधुबनी)। साहरघाट थाना के त्रिमुहान NH-227 पथ पर दो बाइक की सीधी टक्कर हो गयी है। जिसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है। वहीं, चार अन्य जख्मी बताए जा रहे है। मृतक की पहचान साहरघाट थाना के ही पकड़शाम गांव के बजरंगी पासवान (20) के रूप में हुई है।
1
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों बाइक काफी तेजी से चल रही थी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकराई है। बाइक के टक्कर होते ही सभी सड़को पर फेंका गया। एक युवक की मौत उक्त स्थल पर ही हो गयी।
2
उधर, दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहरघाट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर जख्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए मधुबनी रेफर कर दिया गया है। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजने की प्रक्रिया में जुट गई।
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
Follow @BjBikash