बासोपट्टी(मधुबनी)। थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता की अपहरण होने का मामला आया है। इस संबंध में विवाहिता के ससुर ने देवधा के ललित साह, अशोक साह, अनोखा देवी व मनीषा कुमारी के खिलाफ बासोपट्टी थाना पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

1

अपहृत महिला की ससुर ने बताया कि विगत 13 नवंबर की रात हमलोग खाना खाकर सो गए। रात करीब 12 बजे दो वर्षीया पोती की रोने का आवाज सुन जब हमलोग उनके कमरे में गए तो देखा कि पुत्रवधू घर में नही थी। फिर आसपास के टोला में खोजबीन किया लेकिन कहीं नही मिली। घर में रखे रुपया व जेबरात भी नही था। फिर अगले दिन पुत्रवधू की मायके बरही गए तो वहां भी नही थी। खोजबीन के क्रम में पता चला कि देवधा गांव निवासी ललित साह वर्तमान में अपने ननिहाल हिसार गांव में रहता था। 

2

उसी ने अपहरण कर ले भागा है। इधर जब उक्त युवक के घर देवधा गए तो वहां भी आरोपी लड़का व पुत्रवधू नहीं थी। लेकिन उक्त आरोपी के परिवार के लोगों ने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर आपके पुतोहु घर वापस आ जाएगी। लेकिन पांच दिन हो गए, घर वापस नहीं लौटी है। इधर ससुराल पक्ष के लोगों ने आशंका जतायी है कि कहीं पुत्रवधू के साथ आरोपी युवक किसी प्रकार का  अनहोनी घटना न कर दें। इस संबंध में एसएचओ आरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जांचोपरांत पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here








ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post