बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के कटैया गांव के नीलम देवी को शुक्रवार को अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी गुप्ता ने चार लाख का चेक आपदा मद से सौंप दिया। मुआवजा का चेक मिलते ही महिला की आंख डबडबा गयी। जिसे पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने सांत्वना देकर शांत कराया। 

1

गौरतलब है कि नीलम देवी के पति स्व. राम भरोस मुखिया (37) गत 06 दिसंबर को अपने बहन के ससुराल शिवनगर गया था। जहां श्रवण मुखिया के साथ साइकिल से वापस लौट रहा था। बेनीपट्टी के सन्हौली गांव के निकट एसएच-52 पथ पर अज्ञात वाहन के ठोकर से उसकी मौत हो गयी थी। वहीं, श्रवण मुखिया चोटिल हुआ था।

2

अंचलाधिकारी श्रीमती गुप्ता ने बताया कि आपदा मद से लंबित पीड़ितों को मुआवजा दिया जा रहा है। जो भी आवेदन जमा किये है, सभी को जल्द से जल्द चेक दिया जाएगा। सीओ ने बताया कि जिन लोगों को कागजात त्रुटि है, वो कागजात पूर्ण कर पुनः जमा करे, ताकि, ऐसे सभी लोगों को समय पर चेक दिया जा सके।

मौके पर अंचल नाजिर रमण झा व राजस्व कर्मचारी मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post