बिस्फी(मधुबनी)। प्रखंड क्षेत्र के सादुल्लाहपुर पंचायत मे अज्ञात चोरों ने चोरी कर  सात लाख से अधिक की सामान चोरी कर निकल गए। 

जानकारी के अनुसार  प्रखंड क्षेत्र में चोरों की बढ़ते तांडव से लोगों की भय बना हुआ है। चोरों ने एक बार फिर सुनसान घरों को निशाना बनाकर चार लाख  मूल्य के जेवरात और तीन लाख नगद  आराम से हाथ मार दिए, घटना गटोली गांव कि है। गृह स्वामी भोगी शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ काठमांडू में रह रहे हैं।  उनकी पत्नी घर पहुंची तो घर का एवं  गोदरेज का ताला टूटा हुआ देखा, घर के सारे सामान बिखरे हुए थे। उन्होंने तत्काल बिस्फी थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई डीके दिवाकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की।

स्वामी की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि 70 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी, व तीन लाख  नगद सहित कई समान चोरी कर लिए गए हैं। बताया कि उनकी भांजी का भी जेवर मेरे बक्से में रखा हुआ था। शादी के लिए कई समान  खरीदने के लिए घर में रखे पैसे भी चोरी कर ले गए, साथ ही अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे और जेवर जमा किए हुए थे। 

2

इस संबंध में बिस्फी के एसएचओ राज कुमार राय ने बताया कि थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post