मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत लदौत गांव के छात्र विवेकांत की मदद के लिए अब हाथ बढ़ने लगे हैं। गांव के लोग व्यक्तिगत रूप से चंदा जुटा रहे हैं तो सामाजिक संस्थाएं भी अब छात्र विवेकांत को मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बेनीपट्टी प्रखंड के भाजपा नेता मुकुल झा के प्रयास से आरएसएस के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती के द्वारा निर्धन मेधावी छात्र विवेकान्त को 11,000 रुपये की मदद की गई।

1

इस मौके पर विवेकांत ने सेवा भारती संगठन का आभार व्यक्त किया, वहीं इस बाबत भाजपा नेता मुकुल झा ने बताया कि मुझे पिछले दिनों विवेकांत के बारे में जानकारी मिली थी। विवेकांत एक प्रतिभावान छात्र है, जो कि उसनें अपने परिणाम से साबित कर दिया है उसके सामने पढ़ाई को लेकर आर्थिक संकट जरुर है लेकिन क्षेत्र में ऐसे भी लोग व सामाजिक संस्थाएं हैं जो ऐसी प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए आगे आये हैं और आगे आयेंगे भी। हमनें भी अपने संगठन को विवेकांत के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद सेवा भारती के पदाधिकारियों व सदस्यों के विचार अनुरूप विवेकांत को सहयोग राशि उपलब्ध करवाई गई है। 

2

गौरतलब है कि छात्र विवेकान्त के पिता का निधन करीब दस वर्ष पूर्व पहले हो चूका है, ऐसे में उसकी मां मंजू देवी मेला में समोसा, कचरी, मुरही आदि बेचती हैं। वहीं, दिन में गांव के ही प्राइमरी स्कूल में रसोइया का भी काम कर चार पुत्रियों व परिवार का भरण पोषण करती हैं। विवेकान्त शुरू से ही मेधावी छात्र रहा। पढ़ाई के साथ आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए विवेकान्त भी अपनी माँ के साथ कचरी, मुरही की दूकान पर हाथ बंटाता था, उसनें बाद में महीनों तक ज्वेलरी दुकान पर बतौर कारीगर भी काम किया, और समय बचा कर पढ़ाई भी करता था। इसी बीच उसने आईआईटी की तैयारी शुरू की।

जिसमें, विवेकान्त ने आल इंडिया रैंक में 9307 व कैटेगरी रेंक 2058 प्राप्त किया। जिसके बाद उसे मुम्बई आईआईटी से एडमिशन के लिए ऑफर आया। लेकिन, आर्थिक दिक्कतों के कारण वो इन दिनों एजुकेशन लोन के लिए प्रयास कर रहा था। इस समस्याओं की जानकारी लोगों को हुई तो अब लोग खुलकर आर्थिक सहयोग कर रहे है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post