मधुबनी। सेल टैक्स की टीम गुरुवार को शहर के बड़ा बाजार गदियानी मोहल्ला स्थित एक प्रतिष्ठान में छापेमारी की। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर पर टैक्स चोरी करने का आरोप है। सुबह सेल टैक्स की टीम के प्रतिष्ठान पर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। वहां मौजूद प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर से अधिकारियों ने खरीद बिक्री पंजी, स्टॉक पंजी एवं अन्य जरूरी पेपर दिखाने को कहा। अधिकारियों ने स्टॉक का भी वेरिफिकेसन किया। देर शाम तक वाणिज्य कर विभाग की टीम वहां विभिन्न पंजियों की जांच मे जुटी थी। जांच टीम में अंचल प्रभारी के अलावा इंदु चौहान, मो. जावेद अख्तर सहित अन्य लोग शामिल थे। 

1

जानकारी के अनुसार उक्त प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर मुख्य रूप से कुरकुरे, लेज, टॉफी, बिस्किट आदि का कारोबार करते हैं। वह सरकार को खरीदारी अधिक दिखाते हैं लेकिन बिक्री का सही ब्यौरा नहीं देते हैं। इससे सरकार को टैक्स नहीं मिल पाता है। पिछले छह महीनों से लगातार यह आंकड़ा देखकर विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लिया। गुप्त रूप से छानबीन के बाद गुरुवार को अचानक प्रतिष्ठान पर सेल टैक्स की टीम पहुंची।  वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त मधुबनी अंचल मक्केश्वर शर्मा।

2

बिक्री कम दिखा कर टैक्स चोरी करने का प्रथम दृष्टया मामला सामने आने के बाद गदियानी स्थित प्रतिष्ठान में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान खरीद बिक्री पंजी मांगने पर प्रोपराइटर द्वारा पूरा कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। आंशिक रूप से ही खरीदी बिक्री पंजी प्रस्तुत किया गया। स्टाॅक वेरीफिकेशन एवं विभिन्न कागजातों की जांच जारी है। जांच पूर्ण होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post