बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के चुनाव के लिए नामांकन का दौर जारी है। शनिवार को बेनीपट्टी मुख्य पार्षद उम्मीदवार समेत 47 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। मुख्य पार्षद पद के लिए पिंकी देवी व उप मुख्य पार्षद पद के लिए दीपशिखा कुमारी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वहीं, वार्ड पार्षद पद के लिए विभिन्न वार्डो से 45 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। 

1

वार्ड नं-02 से पार्षद के लिए मंजू देवी, सुशीला देवी, बबिता देवी व संतोषी देवी, वार्ड नं-03 से राजवती देवी व रीना देवी, वार्ड नं-04 से पवन किशोर पंडित, वार्ड नं-05 से श्रवण कुमार यादव, हीरा देवी व नवीन कुमार, वार्ड नं-06 से मनोज कुमार मिश्र, भोला, महेश कुमार यादव व राजीव कुमार यादव ने नामांकन किया।

2

वहीं, वार्ड नं-09 से रामदुलारी कुमारी व संजय कुमार पासवान, वार्ड नं-10 से अब्दुल वदूद, कंचन देवी व मो.सद्दाम, वार्ड नं-11से हरिशरण साह, नूरजहां खातून, जितेंद्र साह व बीरबल कुमार पंजियार, वार्ड नं-12 से शांति देवी, वार्ड नं-13 से शकुन्ती देवी व कौशल्या देवी, वार्ड नं-14 से किरण देवी व अंजू कुमारी, वार्ड नं-15 से लालबाबू राम, मणिराज पासवान, रामविनय राम व धर्मदेव पासवान, वार्ड नं-17 से ललन साह, मो.समाहउल्ला, हरेराम साह, वार्ड नं-18 से सागर देवी व मदन देवी, वार्ड नं-19 से नारायण झा, गगन झा व सत्यनारायण(दूसरी सेट), वार्ड नं-20 से इंदिरा देवी, वार्ड नं-21 से मंगल कामत व वार्ड नं-22 से मंगनु यादव, छविकान्त झा व अविनाश गौतम ने नामांकन किया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post