झंझारपुर(मधुबनी)। पिपरौलिया समीप एनएच 57 पर गुरुवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में  मौत के शिकार हुए 4 लोगों में 3 बाबूबरही थाना क्षेत्र के खोइर मिश्रौलिया गांव के रहने वाले हैं। जबकि एक महिला झंझारपुर नगर पंचायत रल रामचौक की रहने वाले है। 

1

मृतकों की पहचान मिश्रौलिया निवासी राम दुलार यादव की 22 वर्षीय पत्नी कुसुम कुमारी, इसी गांव के लक्ष्मण नोनिया के 55 वर्षीय पुत्र शिव कुमार महतो, मकसूदन महतों के 45 वर्षीय पुत्र उदय महतो एवं झंझारपुर नगर पंचायत रामपुर वार्ड 4 के रहने वाले जगन्नाथ साह की 40 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी है। 

2

गंभीर रूप से घायलों में खोइर मिश्रौलिया की भगवान प्रसाद की 40 वर्षीय सावित्री देवी एवं फुलवरिया बाहुबरही की लक्ष्मी मुखिया की पत्नी 35 वर्षीय मुन्नी देवी है। ओपी प्रभारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना के बाद ट्रक  भाग गया है। मामला दर्ज अब तक नहीं हुआ है।  इलाज के बाद आते ही मामला दर्ज किया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post