बेनीपट्टी(मधवापुर)। भाजपा के विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर मधवापुर में हुए डकैती मामले के पीड़ित से मिले। श्री ठाकुर ने राकेश कुमार चौधरी उर्फ टुट्टू चौधरी व उनके घर के अन्य सदस्यों से डकैती की पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि, बिहार में अराजकता का माहौल बन गया है। अपराधी तत्वों के मंसूबे अब फल-फूल रहे है। मधुबनी में एसएसबी को कुचल दिया गया, इजरा में अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया और अब ये घटना। उन्होंने कहा कि सभी घटनाओं को देखे तो प्रतीत होता है कि आपराधिक तत्वों को अब कानून व पुलिस का भय नहीं है।

1

मधवापुर थाना व एसएसबी कैम्प के समीप डकैती की घटना को अंजाम देना, पुलिस की गश्ती की कलई खोल रहा है। आखिर, सूचना के बाद भी पुलिस क्यों नहीं पहुँची? जब सब डकैत भाग गए, तब पुलिस आयी। इससे क्या समझा जाये।

2

उन्होंने कहा कि, इस घटना का जल्द उदभेदन नहीं होता है तो भाजपा चुप नहीं रहेगी। इस मामले को सदन में उठाने की भी बात कही। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शंकर झा, अजय भगत, डॉ योगेंद्र नाथ झा, कामाख्या नारायण ठाकुर, नंदकिशोर प्रसाद, शिव कुमार प्रसाद, दीपक कुमार सिंह, बलराम झा, मुन्ना साह, सीताराम साह, चेतन रश्मि, काशी नाथ मिश्र आदि थे।

बता दे कि सोमवार की देर रात करीब एक बजे हथियारों से लैस दर्जनों अपराधियों ने मधवापुर वार्ड नं-04 के राकेश कुमार चौधरी के घर लाखों की डकैती की घटना को अंजाम दिया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post