बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के जमुआरी गांव में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ भगवान गणेश की पूजा हो रही है। बुधवार की सुबह पूजा समिति के देखरेख में कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। जो ब्रह्मस्थान से त्रिलोकीनाथ महादेव मंदिर तक जा कर पुनः पूजा स्थल पर लौट कलश यात्रा को सम्पन्न किया।
1
बता दे कि जमुआरी में श्री श्री 1008 नव गणेश पूजा समिति नवयुवक संघ के तत्वावधान में गत चार वर्षों से गणेश पूजा कर रही है। पूजा को लेकर गांव में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है।
2
कलश यात्रा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में समिति के राहुल चौधरी, जगरनाथ चौधरी, सुभाष चौधरी, कुलदीप चौधरी, संजय चौधरी व अनिकेत कुमार ने भरपूर सहयोग किया।
Follow @BjBikash