हरलाखी(मधुबनी)। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बेनीपट्टी ने प्रखंड के नरहनिया व करुणा इन दोनों पंचायत के पैक्स गोदाम का जांच की। इस दौरान उन्होंने स्टॉक पंजी, वितरण पंजी समेत संबंधित सभी कागजातों का बारीकी से जांच की। दरअसल मंगलवार की देर शाम नरहनिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पारसनाथ झा एवं करुणा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर चौधरी दोनों डिलर ने संयुक्त रूप से पुपरी के इक्को गोदाम से खाद मंगवाए थे।
1
जिसमें 60 बोरी खाद पारसनाथ झा का था और 60 बोरी उमाशंकर चौधरी का। इधर जैसे ही पारसनाथ झा के पैक्स गोदाम में खाद को उतारा जा रहा था। इसी क्रम में किसी ने एसडीओ को सूचना दे दी। जिसके बाद एसडीएम बेनीपट्टी के निर्देश पर थानाध्यक्ष अनोज कुमार दलबल के साथ नहर्निया पैक्स गोदाम पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक व मजदूर समेत पिकअप वैन को कब्जे में लेकर थाना में रख दिया।
2
अगले सुबह बुधवार को एसडीओ के निर्देश पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने दोनों दुकानों की बारीकी से जांच पड़ताल किया। जांचोपरांत अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रमोद सहनी ने बताया कि स्टॉक पंजी समेत सभी कागजात सही पाया गया है। किसी ने शिकायतें वरीय पदाधिकारी को कर दिया था। जांच रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा जाएगा।
Follow @BjBikash