मधुबनी। जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के सभागार में देश के आजादी आंदोलन के महानायक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 78 वां पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में सादगी से मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

1

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो झा ने कहा देश की आजादी के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज की स्थापना कर अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी गई थी। वे अपना  सर्वस्व न्योछावर करने बाले सेना नायक थे । वे गर्म दल के नेता थे, "उनका कहना था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" वे हथियारों के बलों पर सत्ता पर काबिज होना चाहते थे इसके लिए उन्होंने कई देशों का दौरा कर हथियारों का जखीरे खड़ा किया था और अंग्रेजी हुकूमत को ललकारे थे उनके मार्गदर्शन में हजारों लाखों नौजवानों ने नेताजी के एक इशारे पर मर मिटने को तैयार रहते थे वे कुशल नेतृत्वकर्ता थे।

2

कार्यक्रम में विजय कुमार राउत, अमानुल्लाह खान, मनोज कुमार मिश्रा, मो आकिल अंजुम, अशोक प्रसाद, मुकेश कुमार झा पप्पू,मो सबीर, अनंत कुमार ठाकुर, विभूति आनंद, विनय झा, राजीव शेखर झा,वकील अहमद,रमेश पासवान, अशोक यादव आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post