बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के करहारा पंचायत के क्षतिग्रस्त जमींदारी बांध की मरम्मती कार्य तेजी से किया जा रहा है। बांध का मरम्मती करीब पौने चार करोड़ की राशि से कराई जा रही है। मरम्मती कार्य बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर-01 के आदेश पर माधव कन्सट्रक्सन कर रही है। 

1

बता दे कि करहारा के सौहरौल में धौंस नदी किनारे करीब तीन-चार जगहों पर गढ्ढा हो गया है। जो करीब बीस से तीस फ़ीट का गहरा है। जबकि, बांध भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त था। बांध मरम्मती केलिए स्थानीय स्तर पर कई साल से आवाज उठाई जा रही थी। उधर, पूर्व मुखिया भोगेन्द्र मंडल सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि टुटानी की मरम्मती तो सही हो रही है, लेकिन, बांध पर जेसीबी व ट्रैक्टर परिचालन के कारण बांध अंदर से धंस गया है। जिसकी मरम्मती नहीं हुई तो ग्रामीणों को पुनः लेने के देने पड़ जाएंगे। 

2

गौरतलब है कि करहारा पंचायत अधवारा समूह की सहायक धौंस नदी से चारों ओर से घिरा हुआ है। जहां नेपाल से पानी छोड़ते ही करहारा पंचायत चारों ओर से घिर जाता है। आवाजाही ठप हो जाती है। 

संवेदक रामपुकार यादव ने बताया कि मानसून के बावजूद समय पर बांध मरम्मती कार्य कर लिया जाएगा। ग्रामीणों के आशंका को खत्म किया जाएगा। जहां भी मिट्टी देनी होगी, वहां दिया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post