बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना के गम्हरिया गांव के रविन्द्र झा उर्फ गोपाल (65) को अपराधियों ने देर रात गोशाला में सुप्तावस्था में धारदार हथियार से बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। अपराधियों ने जख्मी को जान से मार देने की नियत से हमला किया है। बताया जा रहा है कि वे रात में भोजन कर गांव के मध्य विद्यालय के समीप संचालित गोशाला में सोए हुए थे। जहां अपराधियों ने उन्हें बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।
1
जख्मी के भाई ने बताया कि उनके सिर में चाकू, दोनों हाथ को नुकसान कर दिया है। सुबह जब खून से लथपथ अवस्था में दूध निकालने के लिए एक व्यक्ति गोशाला पर पहुँचा तो घटना की जानकारी लोगों को हुई। लोगों ने उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से मधुबनी रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उधर, बेनीपट्टी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
2
घटना से गांव में दहशत बना हुआ है। गौरतलब है कि बेनीपट्टी अनुमंडल में इनदिनों आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही है। दो दिन पूर्व जहां बासुकी बिहारी उत्तरी के मुखिया विजय साह पर अपराधियों ने गोली दाग दी। वही शुक्रवार की रात हरलाखी के हरिने में डकैती की घटना हुई। पुलिस अबतक एक भी घटनाओं का उद्भेदन नहीं कर सकी है।
Follow @BjBikash