बेनीपट्टी में अप्रैल-मई में होने वाले नगर पंचायत चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू है। चुनाव में उम्मीदवारी को भी लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

हाल में ही निकाय चुनाव को लेकर इस बात पर मुहर लग चुकी है कि नगर पंचायत के मुख्य पार्षद-उप मुख्य पार्षद का चुनाव सीधे जनता करेगी। इस बाबत नियमों में संशोधन को लेकर राजभवन से अध्यादेश भी जारी किया जा चुका है और बिहार सरकार द्वारा इस गजट को प्रकाशित भी कर दिया गया है।

इस अध्यादेश को बिहार नगरपालिका (संशोधन) अध्यादेश-2022 कहा जायेगा। वर्ष 2007 यानी 15 वर्ष के बाद बिहार नगरपालिका कानून में संशोधन किया गया है। 

कानून की दो धारा में किया गया बदलाव

संशोधन के तहत नगरपालिका कानून की दो धारा, धारा 23 (1) और धारा 25 में बदलाव लाया गया है। धारा 23 (1) में पहले पार्षद बहुमत से मेयर और डिप्टी मेयर चुनते थे। लेकिन, संशोधन के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा होने वाले चुनाव के माध्यम से मतदाता मुख्य पार्षद से लेकर मेयर तक को चुनेगे।

वे निर्वाचन के बाद गोपनीयता की शपथ लेकर तुरंत कार्यभार ग्रहण करेंगे। मृत्यु, पदत्याग, बर्खास्तगी या अन्य कारणों से इस पद पर रिक्त होने पर इसी पक्रिया के तहत दोबारा निर्वाचन होगा और चुने गये मेयर-डिप्टी मेयर अपना बचा हुआ कार्यकाल पूरा करेंगे।

सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के किसी पद पर रिक्ति होने पर मेयर ही निर्वाचित पार्षदों में से किसी को नामित करेगा।

इस संशोधन में इस बात पर भी मुहर लगी है कि पद से हटाये जाने वाले मेयर-डिप्टी मेयर, नगर पंचायत और नगर परिषद के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद संबंधित निकाय में बाकी अवधि के लिए दोबारा चुनाव नहीं लड़ पायेंगे।

इस बीच धीरे-धीरे बढ़ रही चुनावी सरगर्मी के बीच उम्मीदवारों ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। अब तक वार्ड में पार्षद चुनाव के लिए तैयारी कर रहे कई संभावित उम्मीदवार सीधे मुख्य पार्षद (नगर अध्यक्ष) व उप मुख्य पार्षद (उपाध्यक्ष) पद के लिए चुनावी मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं।

हालांकि अब तक बेनीपट्टी नगर पंचायत को लेकर वार्ड परिसीमन प्रक्रियाधीन है। करीब 1000 से लेकर 1200 मतदाता पर एक वार्ड बनना है। इधर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद (नगर पंचायत अध्यक्ष) पद के लिए अब तक जो संभावित नाम सामने आए हैं, और जो अब तक चुनाव लड़ने को लेकर ईच्छा व सहमति जता चुके हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं। आगे अन्य नाम भी इसमें शामिल हो सकते हैं

1. पवन कुमार झा

पवन कुमार झा बेनीपट्टी के बेहटा गांव के रहने वाले हैं। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ पूर्व में वह बेनीपट्टी पंचायत के सरपंच रह चुके हैं।

2. विजय कुमार झा

विजय कुमार झा बेनीपट्टी के रहने वाले हैं। सक्रिय बीजेपी कार्यकर्ता हैं, साथ ही वर्तमान में पार्टी के किसान प्रकोष्ठ में पद धारी हैं।

3. रणधीर ठाकुर

रणधीर ठाकुर उड़ेन गांव के रहने वाले हैं। वह राजनीतिक रूप से बीजेपी से सम्बंध रखते हैं। इनकी पत्नी मिलन देवी पूर्व में जिला परिषद सदस्य निर्वाचित रह चुकी हैं।

4. मदन कुमार कर्ण

मदन कुमार कर्ण बनकट्टा गांव के रहने वाले हैं। पेशे से मदन कुमार कर्ण प्रोफेसर हैं। वह बीजेपी से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। पूर्व में वह बेनीपट्टी बीजेपी के प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं।

5. बीरबल पंजियार

बीरबल पंजियार मूल रूप से अंबेडकर चौक, बेहटा गांव के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े बीरबल पंजियार पेशे से इंजीनियर हैं। वह सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं।

6. राघव कुमार झा

राघव कुमार झा बेनीपट्टी के रहने वाले हैं। शिक्षण सेवा से जुड़े राघव झा सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं।

7. राजेश यादव

राजेश यादव मूल रूप से बेनीपट्टी के कटैया गांव से नाता रखते हैं। पूर्व में राजद से जुड़ाव रखने वाले राजेश यादव जिला परिषद सदस्य भी रह चुके हैं। वर्तमान में इनकी पत्नी सोनी देवी बेनीपट्टी प्रखंड प्रमुख हैं। वह बेनीपट्टी विधानसभा से निर्दलीय विधायक का भी चुनाव लड़ चुके हैं

8. योगीनाथ मिश्र बबलू

योगीनाथ मिश्र बबलू बेनीपट्टी गांव के रहने वाले हैं। बेनीपट्टी में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ वह लंबे समय तक बेनीपट्टी पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित रहे हैं।

9. आनंद कुमार झा

आनंद कुमार झा मूल रूप से बेनीपट्टी के बेहटा गांव के रहने वाले हैं। राजनितिक रूप से सीपीआई से सम्बंध रखने वाले आनंद कुमार झा सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और बेनीपट्टी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद पर निर्वाचित रह चुके हैं।

10. संतोष झा पप्पू

संतोष झा पप्पू बेहटा गांव के रहने वाले हैं। लोजपा (रामविलास) पार्टी से राजनीतिक नाता रखने वाले संतोष झा पप्पू लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं।

11. मीनू पाठक

मीनू पाठक बेनीपट्टी की रहने वाली हैं। कांग्रेस पार्टी में सक्रिय तौर पर लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। वह वर्तमान में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस में पद धारी हैं।

12. सुभाष झा ननकू

सुभाष झा ननकू सरिसब गांव के रहने वाले हैं। वह कांग्रेस पार्टी से नाता रखते हैं। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं।

13. धर्मेंद्र कुमार साह

धर्मेंद्र कुमार साह मूल रूप से बेहटा गांव के रहने वाले हैं। जदयू से नाता रखने वाले धर्मेंद्र साह वर्तमान में पार्टी में व्यवसायिक प्रकोष्ठ में पद धारी हैं।

14. अशोक झा

अशोक झा मूल रूप से जगत गांव के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में पैक्स अध्यक्ष हैं साथ ही पूर्व में वह बेहटा पंचायत से मुखिया रह चुके हैं।

15. विष्णुकांत झा

विष्णुकांत झा बेनीपट्टी के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से शिक्षक पेशा से जुड़े हुए हैं।

16. गुलाब साह

गुलाब साह बेनीपट्टी के रहने वाले हैं। जदयू से नाता रखने वाले गुलाब साह सामाजिक धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहते हैं। वर्तमान में वह जिला जदयू टीम में पद धारी हैं।

17. आशीष झा चुन्नू

आशीष झा चुन्नू वर्तमान रूप से सरिसब गांव के रहने वाले हैं। वह मिथिला स्टूडेंट यूनियन से जुड़े हुए हैं। पूर्व में वह पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य निर्वाचित रह चुके हैं।

18. भाग्य नारायण मिश्रा

भाग्य नारायण मिश्रा सरिसब गांव के रहने वाले हैं। निजी व्यवसाय से जुड़े भाग्य नारायण मिश्रा सामाजिक आयोजनों में सक्रिय रहते हैं।

19. रामबालक पासवान (D K Balak)

रामबालक पासवान उड़ेंन गांव के रहने वाले हैं। छात्र राजनीति में सक्रिय रामबालक पासवान पूर्व में एमएसयू से जुड़े रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post