बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल ने शनिवार की शाम बेनीपट्टी के बनकट्टा व बेतौना पैक्स के धान खरीद का जायजा लिया। एसडीएम ने पैक्स के गोदाम पर पहुँच कर धान खरीद के स्टॉक का जायजा लिया। वही, इस दौरान एसडीएम ने कई किसानों से धान खरीद के संबंध में पूछताछ की।

बनकट्टा पैक्स से मिली जानकारी के अनुसार धान खरीद एक खेप खरीद की जा चुकी है। इसके तहत 433 क्विंटल धान खरीद चुके है। अन्य किसानों से भी धान खरीद किये जायेंगे। वही, बेतौना पैक्स ने बताया कि उनके पैक्स के द्वारा भी करीब-करीब चार सौ क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।

2

उधर, सूत्रों की माने तो मिलर तय नहीं होने के कारण फिलहाल समस्या आ रही है। मिलर तय होते ही अधिकांश समस्याएं खत्म हो जाएंगी। मौके पर बनकट्टा पैक्स के सुकेश झा, किसान सलाहकार विनीत कुमार आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here






ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post