बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधवापुर के प्रमुख व उपप्रमुख पद का निर्वाचन हो चुका है। मधवापुर ब्लॉक के प्रमुख पद पर लीला देवी निर्वाचित हुई। लीला देवी को दस मत प्राप्त हुए, वही रतन देवी को सात मत प्राप्त हुए। उप प्रमुख पद के लिए भी अधिक रस्साकसी नहीं दिखी। उप प्रमुख पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

1

जिसमें विनय कुमार झा व वीरचन्द्र पटेल ने नामांकन किया। जिसमें मतदान के उपरांत वीरचन्द्र पटेल को निर्वाचित घोषित किया गया। वीरचन्द्र पटेल को 10 मत प्राप्त हुए। वही विनय कुमार झा को सात मत मिले। चुनाव के उपरांत एसडीओ अशोक कुमार मंडल ने प्रमाणपत्र दिया। इससे पूर्व सभी को शपथ ग्रहण कराई गई। बता दे कि प्रमुख व उपप्रमुख के चुनाव को देखते हुए श्री लीलाधर उच्च विद्यालय में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मुख्य द्वार पर सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार व अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी गुप्ता को तैनात किया गया था।

2

जो हर समिति सदस्यों का प्रमाणपत्र के साथ मास्क की जांच कर अंदर प्रवेश करा रहे थे। वही स्कूल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेनीपट्टी एसएचओ अरविंद कुमार, अरेर एसएचओ राजकिशोर कुमार पुलिस बल के साथ थे। पूरे स्कूल में खुद डीएसपी मौजूद रहे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post