बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना के अवर निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी का निधन हो गया। वे मूल रूप से बक्सर जिले के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह वे अपने किराए के आवास पर चाय पी रहे थे। चाय पीने के बाद अचानक उनके सीने में दर्द शुरू हो गया।
1
जिसके बाद उन्हें पीएचसी ले जाया गया। जहां से मधुबनी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां बताया जा रहा है कि रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे थाना क्षेत्र में शोक की लहर है।
2
Follow @BjBikash