हरलाखी(मधुबनी)। हरलाखी अंचल के गंगौर पंचायत के वार्ड-3 में रविवार की रात एक घर में अचानक आग लग गयी। जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं घर मे बंधी एक बकरी भी गंभीर रूप से झुलस गई। गृहस्वामी रूदल सहनी ने बताया कि रविवार की रात खाना खाकर घर के सभी लोग सो रहे थे। तभी अचानक दूसरे घर में आग लग गई।
1
आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग दौड़ पड़े, लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब तक ग्रामीणों का प्रयास रंग लाया, तब तक काफी समान जलकर खाक हो चुका था। घर में बंधी बकरी को निकालने के प्रयास में पीड़ित भी चोटिल हो गया। पीड़ित परिवार ने घटना को लेकर सरकारी सहायता के लिए अंचल अधिकारी(CO) से गुहार लगाई है।
2
Follow @BjBikash