हरलाखी(मधुबनी)। थाना क्षेत्र के रामपुर के विवाहिता सीता देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि उसकी विवाह वर्ष 2017 में रामपुर के जोगनी ठाकुर के पुत्र रवि ठाकुर के साथ पूरे धूमधाम से हुई। विवाह में उनके पिता ने सात लाख रुपये खर्च किये थे। शादी के बाद विवाहिता को एक लड़का भी हुआ। जिसका उम्र ढ़ाई वर्ष है। 

1

कुछ दिन पूर्व विवाहिता के पति ने चुपके से दूसरी शादी कर लिया। तब से आरोपितों ने विवाहिता को अपने मायके से पांच लाख रुपए लाने के लिए दबाव बनाने लगा। विवाहिता के मना करने पर पति, ससुर,  जितेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, गुलाबो देवी,  सरस्वती देवी, रिंकू देवी व सौतन पुतुल देवी सभी मिलकर मारपीट करने लगे हैं। इस संबंध में हरलाखी एसएचओ प्रेमलाल पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

2


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post