बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के युगेश्वर झा कांग्रेस कार्यालय के सभागार में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी ने किया। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद ने कहा कि देश के अंदर युवाओं के दिमाग में जहर भरा जा रहा है। 02 अक्टूबर को गांधी जयंती पर पूरा देश गांधी जी को याद कर रहा था, लेकिन कल ट्विटर पर उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे जिंदाबाद को ट्रेंड कराया गया। जो कांग्रेस ही नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों के लिए शर्म की बात है। कांग्रेस का ये दायित्व है कि वो नौजवानों को भटकने से बचाये। इसके लिए पार्टी काम करेगी। 



डॉ अहमद ने कहा कि गत विधानसभा में पार्टी बेनीपट्टी विधानसभा में चुनाव हार गई। इसके साथ अन्य विधानसभा के परिणाम पर भी समीक्षा होगी। पार्टी किस तरह मजबूत होगी, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जमीन पर काम करना होगा। ताकि, बांटने वाले शक्ति को मजबूती से रोका जा सके। उन्होंने नए प्रखंड अध्यक्ष को शुभकामना देते हुए पार्टी के विस्तारीकरण के लिए काम करने की सलाह दी।


बैठक का संचालन बैधनाथ झा ने किया। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। नेताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उम्मीदवारों को समर्थन करने का आह्वान किया। 


बैठक को पूर्व एमएलए भावना झा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा, जिला महासचिव मिथिलेश झा, कृष्णचन्द्र झा मालिक, सुनील झा, नलिनी रंजन उर्फ रूपन, कालिशचंद्र झा कन्हैया, मीनू पाठक, दीपक झा मंटू, विजय चौधरी, सीतेश पासवान, लक्ष्मीनारायण झा, मुकेश झा, रोहन यादव आदि ने संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post